Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज, मेडिसिन के सभी बेड फुल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज, मेडिसिन के सभी बेड फुल

चिकित्सकों की सलाह : खाली पेट नहीं निकलें, तेज धूप में बाहर निकलने से करें परहेज

विज्ञापन

पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गयी है. स्थिति यह है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में मेडिसिन विभाग के सभी बेड गुरुवार से ही फुल हैं. मेडिसिन विभाग में ब्लड प्रेशर बढ़ने, दस्त, उल्टी, अनिंद्रा के साथ बेचैनी की समस्या लेकर सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं. लू लगने वाले मरीजों की संख्या भी तीन दिनों में बढ़ी है. विभाग के एचओडी डॉ यूके ओझा ने बताया कि गर्मी में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा होता है. गर्मी में बेचैनी व अनिंद्रा के कई कारण हो सकते हैं. अत्यधिक गर्मी में देर तक बाहर रहने वाले बीपी के मरीजों को बेचैनी हो सकती है.

हीट स्ट्रोक की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज :

वर्तमान में उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आने आदि की शिकायत लेकर मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं. आम तौर पर यह हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं. डॉ यूके ओझा ने बताया कि हीटस्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी है कि पेट को हमेशा भरा रखे. खाली पेट घर से बाहर न निकलें. नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का शर्बत, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें. समय-समय पर शरीर को ठंडे पानी से पोछें. बाहर के खाने और तले-भूने भाेजन का सेवन करने से बचें. शीतल पेय का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola