Dhanbad News: लोदना एरिया में कोयला चोरी पर मुख्यालय सख्त

Dhanbad News: जीएम सिक्यूरिटी के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण
Dhanbad News: बीसीसीएल लोदना क्षेत्र से हो रही कोयला चोरी पर रोकथाम को लेकर मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय से जीएम सिक्यूरिटी हफीजुद्दीन कुरैशी, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडर हरीश जोशी, लोदना जीएम एके सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया. बागडिगी कोलियरी के व्यू प्वाइंट से परियोजना का मुआयना किया गया. पहुंचे. जयरामपुर एकीकृत में संचालित देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना का भी निरीक्षण किया. परियोजना से जयरामपुर, मोदी भिट्ठा, बरारी जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग नहीं रहने पर नाराजगी जतायी. परियोजना फेस के चारों तरफ खुला रहने पर जीएम सिक्यूरिटी भड़क गये. जीएम से माइनस में घुसने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया. डिप्टी कमांडेंट से क्षेत्र में क्यूआरटी से लगातार निगरानी रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि लोदना क्षेत्र में भारी पैमाने पर कोयला चोरी हो रही है. इससे प्रबंधन को नुकसान हो रहा है. मौके पर परवेज आलम, अनिल कुमार, सुशांतो सील आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










