DHANBAD NEWS : कोलफील्ड गुजराती समाज ने किया गरबा महोत्सव का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : कोलफील्ड गुजराती समाज ने किया गरबा महोत्सव का आयोजन

सोना रावल, दीपेश याज्ञनिक तथा नितिन पटेल ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गरबा गीत प्रस्तुत किये.

विज्ञापन

कोल्फील्ड गुजराती समाज ने रविवार को शास्त्री नगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में रास गरबा महोत्सव का आयोजन किया. इसमें सोना रावल, दीपेश याज्ञनिक तथा नितिन पटेल ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गरबा गीत प्रस्तुत किये. इस पर महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने झूम कर गरबा किया. वहीं महोत्सव में पारंपरिक गरबा नृत्य के अलावा हुड़ो, टिमली, टेटुड़ो, सनेड़ो नृत्य भी किया. सीमा चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने जोगणी रास कर मां अम्बे गौरी का आह्वान किया. मौके पर कोलफील्ड गुजराती समाज के चेयरमैन कमल संघवी, अध्यक्ष रिटाबेन चावड़ा, सचिव समिता परमार, कोषाध्यक्ष तेजल देसाई, सोनल संघवी, सोना रावल, उर्वशी ठक्कर, प्रीति त्रिवेदी, रोशनी संघवी, नेहा माटलिया, सीमा चौहान, दक्षा यादव, नैना पटेल, सोनल पटेल, मयूरी त्रिवेदी, रश्मि भट्ट, किशोर परमार, यमेश त्रिवेदी, भावेश ठक्कर, राजेश माटलिया, दीपक उदानी, पीयूष वेगड़, लक्ष्मीकांत चावड़ा, दीपेश याज्ञनिक, शैलेश रावल, परेश ठक्कर, योगेश जोशी, हिमांशु दोशी, विपेन्द्र ठक्कर, महेन्द्र चौहान, गोपाल ठक्कर, दिनेश सोनेटा के अलावा बड़ी संख्या में धनबाद, झरिया, कतरास इत्यादि से गुजराती समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola