धनबाद : कतरास में जोरदार धमाके की आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में फैली दहशत

Updated at : 19 Apr 2024 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : कतरास में जोरदार धमाके की आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में फैली दहशत

जमीन धसने की घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. लोग सुबह से ही अपने घर का सामान निकाल कर दूसरे जगह जा रहे है.

विज्ञापन

कतरास, कामदेव सिंह : कतरास के गोविंदपुर क्षेत्र के आगरडीह में गुरुवार की रात जोरदार धमाके की आवाज के साथ जमीन धंस गई है. जानकारी के मुताबिक इस घटना में जोगिया देवी नामक महिला के घर पर दरार पड़ गयी. इससे यहां रह रहे करीब 100 लोग सकते में आ गये. जमीन धसने के डर से सभी लोगों ने जमुआ पंचायत सचिवालय में रात गुजारी. शुक्रवार की सुबह भी चारो तरफ दरारें पड़ गयी. यहां 18 घर बीसीसीएल के बने धौड़ा में अवैध रूप से रहते है.

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग सुबह से ही अपने घर का सामान निकाल कर दूसरे जगह जा रहे है. यहां लगातार भू धसान की घटना घट रही है. यह इलाका डेंजर जोन के रूप में चिन्हित है. इससे पहले डेढ़ माह पहले भी भू धसान के साथ गैस का रिसाव हुआ था. तब से प्रबंधन नोटिस के साथ प्रचार कर लोगो को हटने की अपील कर रही है.लोगो ने प्रबंधन से पुर्नवास की मांग की है. प्रबंधन का कहना है कि यह इलाका पूरी तरह से डेंजर जोन में है,असुरक्षित जगह है. लोगो को कई बार हटने को कहा गया है. लेकिन लोग नहीं सुन रहे है.

Also Read : आज धनबाद से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, अधिकांश सीट खाली

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola