बसेरिया में डीसी रेल लाइन के पास बना गोफ, शिफ्ट कराये गये प्रभावित
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Jun 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

20 फीट से गोफ का व्यास, आज से होगी भराई
विज्ञापन
प्रतिनिधि, केंदुआ,
धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन के कुछ दूरी पर अग्नि प्रभावित क्षेत्र बसेरिया चार नंबर में सोमवार की शाम अचानक तेज आवाज के साथ गहरा गोफ बन गया. गोफ का व्यास 20 फीट है और गहराई 50 फीट से ज्यादा है. घटनास्थल हरि रवानी के झोपड़ीनुमा घर से लगभग सटा हुआ है. गोफ से चंद कदमों की दूरी पर जमीन में हुई दरार से गैस निकल रही है. यहां से कुछ दूरी पर घनी आबादी है. गोफ की सूचना मिलने पर गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी प्रबंधन की टीम गोफ स्थल के समीप पहुंची व सुरक्षात्मक कार्यवाही में जुट गयी. तत्काल प्रबंधन की टीम ने गोफ स्थल के समीप खतरे के जद में आने वाले चार परिवारों हरि रवानी, नंदलाल नोनिया, जितेंद्र नोनिया व गणेश मल्लाह को ईस्ट बसुरिया के सेक्टर दो व तीन में शिफ्ट किया गया. कुसुंडा एरिया प्रबंधन के निर्देश पर तत्काल गोफ के चारों ओर फेंसिंग करने व मंगलवार को उसकी भराई करने की रणनीति बनायी गयी. मामले में कुसुंडा एरिया जीएम प्रणव दास ने कहा कि यहां पहले भी 14 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है. अभी भी खतरे के दायरे में आने वाले तीन परिवारों को शिफ्ट कराया जायेगा. जीएम ने भू धसान स्थल से दूरी बना सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील लोगों से की है. स्थानीय सुनील यादव ने बताया : पहले भी इस क्षेत्र में कई बार गोफ की घटनाएं हो चुकी है. गोफ हुए स्थल से थोड़ी दूरी पर लगभग 30 से 40 परिवार बसे हुए हैं. इन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराना आवश्यक है. लगातार बीसीसीएल प्रबंधन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




