Dhanbad News: समाज के समग्र विकास के लिए बीसीसीएल प्रतिबद्ध
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: जगजीवन नगर में कल्याण मंडपम का उद्घाटन
विज्ञापन
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बुधवार को जगजीवन नगर स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया. यह सुविधा क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने तथा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की गई है.
10वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित :
इस अवसर पर आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह 2025-26 में बीसीसीएल परियोजना विद्यालयों के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) एमके रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर बीसीसीएल सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल केवल खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है. कल्याण मंडपम जैसे प्रयास स्थानीय समुदाय को एक मंच प्रदान करेंगे, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित हो सकेंगी. साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. वहीं दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे मजबूत माध्यम है. कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्विता रमैया, नीता कुमार सहित मंडल की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










