प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती ने खुदकुशी का किया प्रयास
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच के आइसीयू में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
प्रेमी के शादी से इंकार करने पर पुटकी निवासी युवती (20 वर्ष) ने अपने घर में फंदे से झूल आत्महत्या का प्रयास किया. उसे गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के आइसीयू में उसका इलाज चल रहा है. युवती के साथ पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवती का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो वे युवक के साथ उसका विवाह कराने के लिए तैयार हो गये. बाद में युवक ने शादी से इंकार कर दिया. इसे लेकर कुछ दिनों से युवक-युवती के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार को युवती भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गयी. कुछ देर बार कमरे से कुछ गिरने की आवाज सुन परिवार वाले वहां गये तो देखा कि युवती कमरे में पंखे से दुपट्टे के जरिए झूल रही है. परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर एसएनएमएमसीएच ले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










