Dhanbad News: टंडाबाड़ी बस्ती में गैस रिसाव से दहशत, बीसीसीएल का सर्वे जारी
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 06 Apr 2026 1:17 AM
Dhanbad News: झामुमो नेताओं ने लिया स्थिति का जायजा
Dhanbad News: कतरास के सोनारडीह स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में तीन लोगों के जमींदोज होने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों के शिफ्टिंग को लेकर बीसीसीएल का सर्वे जारी है. बीसीसीएल की ओर से राहत शिविर में 100 से अधिक लोगों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. रविवार को रैयत, कोलकर्मी व अतिक्रमण रह रहे लोगों का सर्वे कार्य जारीरहा. गैस का दायरा बढ़ाने से दरार बढ़ रही है. अब तक भराई कार्य शुरू नहीं किया गया है. इधर, झामुमो नेताओं ने रविवार को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. नेताओं ने गैस रिसाव वाले स्थानों और धंसे हुए इलाकों का मुआयना किया. प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. मौके पर झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज इकबाल, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, श्रमिक नेता उमेश ऋषि, शिक्षक वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे. झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने बीसीसीएल की सर्वे टीम से स्थिति की जानकारी ली. नेताओं ने संबंधित विभागों से अविलंब कार्रवाई की मांग की. गैस रिसाव वाले स्थल पर केमिकल डालकर उसे सुरक्षित करने की मांग की. अवैध खनन व भू-धंसान रोकने को लेकर बीसीसीएल, डीजीएमएस तथा जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










