Dhanbad News : गर्भाधान से लेकर दूसरे जन्मदिन तक बच्चों के लिए अहम समय

Updated at : 12 Apr 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : गर्भाधान से लेकर दूसरे जन्मदिन तक बच्चों के लिए अहम समय

Dhanbad News : गर्भाधान से लेकर दूसरे जन्मदिन तक बच्चों के लिए अहम समय

विज्ञापन

Dhanbad News : पंचेत के पतलाबाड़ी पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं एवं पोषण सखियों ने पतलाबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवारा का आयोजन किया. सेविका छवि महतो ने बताया कि गर्भाधान से लेकर बच्चे के दूसरे जन्मदिन तक बच्चों के शारीरिक और मस्तिष्क के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. इन एक हजार दिनों के दौरान एक बच्चे का शरीर और दिमाग अविश्वसनीय गति से बढ़ता है, जो उसके भविष्य के सीखने, प्रतिरक्षा और समग्र स्वास्थ्य की नींव रखता है. इस पूरे वक्त में अच्छा पोषण, प्यार, देखभाल और शुरुआती सीखने के अनुभव, उन्हें एक स्वस्थ और खुशहाल व्यक्ति बनने में मदद कर सकते हैं.

ये थे मौजूद

मौके पर, शांतना राय, अंजू महतो, सुनीता देवी, पूनम महतो, शुभ्रा महतो, ललिता रविदास, सुनीता बास्की, पिंकी देवी, नियति महतो, मीरा कुमारी आदि थे. बेनागड़िया पंचायत भवन में भी पोषण पखवारा मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola