पुराना बाजार के फुटपाथ दुकानदारों ने दिया धरना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मांगों को लेकर आत्मदाह की दी चेतावनी
विज्ञापन
धनबाद.
शनि महाराज मंदिर दरी मुहल्ला के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व गयासुद्दीन एवं रामनाथ सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि एक बड़े व्यवसायी ने गलत पट्टा के सहारे वहां गैर आबाद जमीन पर कब्जा कर लिया है. इसका खुलासा डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान भी वर्ष 2021 में हो चुका है. इसके बावजूद आज तक उस जमीन को खाली नहीं कराया गया है. इससे फुटपाथ दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है. अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शनि मंदिर के समक्ष आमरण अनशन करेंगे. इसके बाद सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे. धरना पर असलम खान, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मानस दास, बाबू लाल महतो, अनजना समेत कई दुकानदार बैठे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










