जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल

गोमो में मारपीट
गोमो. हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरकोट्टा गांव में सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. रेलकर्मी वासुदेव ठाकुर ने बताया कि पड़ोसी के साथ करीब पांच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है. इस मामले में थाना स्तर से 107 के तहत हुई कार्रवाई न्यायालय में लंबित है. रविवार की रात करीब नौ बजे घर से बाहर निकला तो रूपा देवी तथा विक्की ठाकुर ने जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया. जब वासुदेव ठाकुर ने विरोध किया तो रूपा देवी तथा विक्की ठाकुर समेत आधा दर्जन लोग लाठी डंडे तथा टांगी से वासुदेव ठाकुर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके घर की महिलाएं बाहर निकलीं तो उनलोगों पर भी हमला कर दिया. दूसरे पक्ष की रूपा देवी ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. वासुदेव ठाकुर जबरन जमीन कब्जा कर रखा है. पुलिस दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




