dhanbadnews: धनबाद में छह जगह खुला सुविधा केंद्र, रियायती दर पर बेचा गया आलू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू पर रोक लगाने के बाद बाजार समिति प्रशासन रेस हो गया है. लोगों को उचित मूल्य पर आलू मिले इसके लिए हर मार्केट में सुविधा केंद्र खुला जा रहा है.यहां 28 रुपये आलू किलो बिका.
विज्ञापन
धनबाद.
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू पर रोक लगाये जाने के बाद बाजार समिति प्रशासन रेस हो गया है. धनबाद के लोगों को उचित मूल्य पर आलू मिले इसके लिए हर मार्केट में सुविधा केंद्र खुला जा रहा है. बुधवार को पुराना बाजार, स्टील गेट, झरिया, गोविंदपुर व बाजार समिति में सुविधा केंद्र खोला गया. सभी सुविधा केंद्रों में 28 रुपये प्रति किलो की दर से आलू बेचा जा रहा है. एक व्यक्ति को अधिकतम पांच किलो तक आलू दिया जा रहा है. पुराना बाजार में रॉकी साव की दुकान के पास सुविधा केंद्र खोला गया. स्टील गेट सरायढेला में हीरा साव की दुकान के पास, झरिया में महमूद एंड संस की दुकान के पास, गोविंदपुर में उपेंद्र साव की दुकान के पास और बाजार समिति प्रांगण में दीपक कुमार साव व सागरमल साव की दुकान के पास सुविधा केंद्र शुरू किया गया है. बाजार समिति सचिव बिपुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी से आलू की आवक हो रही है. नो प्रोफीट नो लॉस पर होलसेल कारोबारी सुविधा केंद्र से आलू बेच रहे हैं. बंगाल से आलू की समस्या समाप्त होने तक सुविधा केंद्र चलता रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










