ePaper

Dhanbad News: छोटी लापरवाही भी जीवन पर पड़ती है भारी : एसएसपी

Updated at : 31 Jan 2026 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: छोटी लापरवाही भी जीवन पर पड़ती है भारी : एसएसपी

Dhanbad News: रोड सेफ्टी : धनबाद पुलिस ने मेमको मोड़ में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

Dhanbad News: रोड सेफ्टी : धनबाद पुलिस ने मेमको मोड़ में चलाया जागरूकता अभियानDhanbad News: धनबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत मेमको मोड़ में शुक्रवार को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों को जीवन की कीमत समझायी. कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, शॉर्ट वीडियो और पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही किस तरह परिवार की खुशियां छीन सकती हैं. कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आइपीएस अंकित सिन्हा सहित कई डीएसपी व अधिकारी मौजूद थे.

नियम तोड़ने वालों को रोक कर समझाया

इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाये गये लोगों को रोक कर चालान काटने के बजाय उन्हें जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वीडियो दिखाकर समझाया कि नियम केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए बनाये गये हैं. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं होता, उसके पीछे एक पूरा परिवार बिखर जाता है. किसी का बेटा, किसी का पिता, किसी का भाई हमेशा के लिए चला जाता है. इसलिए सड़क पर लापरवाही जीवन पर भारी पड़ती है. एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में धनबाद जिले में 350 सड़क हादसे हुए, जिसमें 250 लोगों की जान चली गयी. उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर चिंता जतायी. कहा : गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना या मैसेज पढ़ना एक सेकंड के लिए ध्यान भटका देता है और वही एक सेकंड जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन सकता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्टंट, तेज रफ्तार और लापरवाही को ‘हीरोपंती’ नहीं बल्कि खतरे का खेल समझें.

एक फरवरी से चलेगा सख्त अभियान

एसएसपी ने घोषणा की कि एक फरवरी से धनबाद पुलिस सख्त अभियान चलायेगी. इसके तहत दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई, फैंसी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को जब्त किया जायेगा. अभियान के दौरान तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग पर विशेष निगरानी रखी जायेगी.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola