Dhanbad News: बिजली काटने पर उपभोक्ताओं ने किया विद्युत कार्यालय में हंगामा, अभियंता व कर्मियों को बनाया बंधक

Updated at : 26 Mar 2026 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बिजली काटने पर उपभोक्ताओं ने किया विद्युत कार्यालय में हंगामा, अभियंता व कर्मियों को बनाया बंधक

Dhanbad News: पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया के कोयरीबांध, हमीद नगर, राजबाड़ी, नयी दुनिया, लिलोरीपथरा में स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं की लाइन बुधवार को अचानक काटे जाने पर उपभोक्ताओं व दुकानदारों ने विद्युत अवर प्रमंडलीय अभियंता कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया. विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. रात में कार्यालय का गेट बंद कर अभियंता व कर्मियों को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही झरिया थाना के पुअनि रंजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और उपभोक्ताओं को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. पुलिस ने अभियंता एसके बख्शी से वार्ता कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की. इस दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग ने बिना किसी नोटिस के कनेक्शन काट दिया है. उपभोक्ता धर्मेद्र कुमार, नजर ईमाम, मोहम्मद आशिफ हुसैन, राधेश्याम सिंह, सुरेंद्र केसरी ने बताया कि छह माह पहले उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाया गया है, लेकिन उन्हें 65 हजार रुपये का बिल भेजा गया है. बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया गया. इधर, अभियंता एसके बक्शी ने कहा कि बकाया बिजली बिल के कारण लाइन काटी गयी है. बिल भुगतान करते हुए लाइन चालू हो जायेगी. उन्होंने 30 मार्च तक बकाया बिल जमा करने को कहा है. वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार बिजली आपूर्ति शुरू की जायेगी. इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola