नववर्ष महिला मिलन सम्मेलन में लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी पर जोर
Updated at : 08 Apr 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

आरोग्य भारती का नववर्ष महिला मिलन सम्मेलन
विज्ञापन
उप मुख्य संवाददाता, धनबाद.
रविवार को गीताश्री मंडप में आरोग्य भारती की ओर से आयोजित हिंदू नववर्ष महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया. आरोग्य भारती महिला प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि सावित्री देवी एवं विशिष्ट अतिथि विनीता झा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बताया गया कि गत चार साल से नव वर्ष का कार्यक्रम किया जा रहा है. इस वर्ष आयोजन की रूप रेखा में परिवर्तन किया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने के लिए भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. चैत्र मास के प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष शुरू होता है, इसके प्रति समाज में जागरूकता के लिए यह आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम में आरोग्य भारती से सुषमा प्रसाद प्रसाद, संगीता शर्मा, किरण सिंह, शोभा गुप्ता, सोनाली भट्टाचार्य, गीता, शकुंतला, सेवा और समर्पण से काजल झा मनीष समेत उनकी पूरी टीम, शक्ति और समर्पण संस्था से मधु सिन्हा, संतोषी आनंद व उनकी टीम, कपड़ा बैंक से शकुंतला गोस्वामी व उनकी टीम, गायत्री परिवार से ममता व उनकी टीम, आयुष फाउंडेशन से अर्पिता, डॉ दिव्या, डॉ नीतू सहाय, श्यामली पांडे, नंदा व उनकी टीम ने भाग लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




