Dhanbad News : योग्य विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे : डीसी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : कल्याण विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News : कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय में आयोजित की गयी अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य रंजन ने की. बैठक की शुरुआत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा से हुई, जिसमें उपायुक्त ने अधिक से अधिक छात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. छात्राओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. जिन छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बना है, उनके लिए कैंप लगाकर आधार बनाने के लिए यूआईडी मैनेजर को निर्देशित किया गया. वहीं आधार सीडिंग के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया, ताकि कोई भी छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित न रहे. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 44 आवेदनों का अनुमोदन तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के 22,000 छात्रों का भुगतान स्वीकृत किया गया. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, डीइओ अभिषेक कुमार झा, डीएसइ आयुष कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक और मैनेजर यूआइडी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola