धनबाद में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों में की तोड़फोड़, खा गये लोगों का राशन

Updated:
विज्ञापन
धनबाद में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों में की तोड़फोड़, खा गये लोगों का राशन

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने कई घरों में तोड़ फोड़ की और लोगों का राशन खा गये. घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन

हिरालाल पांड्ये, धनबाद : धनबाद में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव झिलुवा, चिकनिया व पारघो में शुक्रवार की देर रात दो दर्जन हाथियों के झुंड ने धावा बोल दिया. इस दौरान हाथियों ने कई घरों में तोड़फोड़ की और घर में रखे चावल, धान, दाल, सब्जी खा गये. जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है. गांव में डर का माहौल है.

स्कूल में रखे मध्याह्न भोजन के चावल को भी कर गये चट

कई घरों को निशाना बनाने के बाद हाथियों का झुंड झिलुवा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा और खिड़की तोड़कर स्कूल में रखे मध्याह्न भोजन का चालव खा गये. हाथियों के उत्पात को देखते हुए ग्रामीणों ने दूसरे गांव में शरण ली. ग्रामीणों ने बताया कि 25 से 30 की संख्या में अचानक जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में धावा बोल दिया. जिससे कुछ समय तक गांव में अफरा तफरी का माहौल था.

Also Read: धनबाद नगर निगम मना रहा पर्यावरण सप्ताह, सभी उम्र के लोगों ने लिया जागरुकता कार्यक्रम में भाग

वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों को खदेड़ा

हाथियों का कहर इस कदर था कि उसके सामने जो भी सामान पड़ा मिला उसे तहस नहस कर डाला. हाथियों के रौद्र रूप को देखकर ग्रामीण भाग खड़े हुए. जिन लोगों के घरों को हाथियों ने निशाना बनाया उसमें झिलुवा गांव की मुनिया देवी, रतिलाल टुड्डू, अनिल बेसरा, बुधनी देवी समेत एक दर्जन लोग हैं. हालांकि वन विभाग अधिकारी सूचना मिलने के बाद अहले सुबह मौके पर पहुंचे और मशाल लेकर हाथियों को खदेड़ा. खबर लिखे जाने तक वह गांव के आगे स्थित एक जंगल में डेरा जमाये हुए हैं. जबकि ग्रामीण अभी भी डरे और सहमे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ कई ग्रामीण अधिकारियों से मुआवजा मांगने की तैयारी कर रहे हैं.

Also Read: धनबाद : गायनी विभाग में भर्ती महिला मरीजों के बेड पर पुरुषों को देख भड़कीं एडीएम

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola