पारा मेडिकल हॉस्टल शुरू करने में बिजली कनेक्शन व सुरक्षा बनी बाधक
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 May 2024 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद सुरक्षा व सफाई कर्मियों की होगी नियुक्ति
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के सुपर स्पेशियलिटी परिसर में बने पारा मेडिकल हॉस्टल को शुरू करने में एक बार फिर पेंच लग गया है. इस बार बिजली का कनेक्शन, सुरक्षा व सफाई कर्मियों की कमी हॉस्टल को शुरू करने में बाधक बन गयी है. पारा मेडिकल हॉस्टल शुरू करने में आवश्यक तीनों कमियों को दूर करने में एसएनएमएमसीएच प्रबंधन जुट गया है.स्वास्थ्य मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद ही कमियों को दूर कर पारा मेडिकल हॉस्टल छात्रों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू होगी. बता दें कि छात्रों के आंदोलन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस हॉस्टल को शुरू करने का फैसला लिया है. निर्माण कर रही एजेंसी से पारा मेडिकल हॉस्टल का भवन टेकओवर कर लिया गया है. वहीं छात्रों से किराए के रूप में ली जानी वाली राशि भी मुख्यालय से अनुमति से तय कर ली गयी है. लेकिन अब तक बिजली का कनेक्शन, सुरक्षा व सफाई कर्मियों की कमी है.जल्दबाजी में टेकओवर किया भवन :
एसएनएमएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी परिसर में बने पारा मेडिकल हॉस्टल का निर्माण केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी एजेंसी से कराया है. हाल में हॉस्टल को लेकर छात्रों के आंदोलन करने पर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में एजेंसी से हॉस्टल भवन टेकओवर कर लिया. इसके बाद पता चला कि एजेंसी ने हॉस्टल में बिजली का कनेक्शन नहीं कराया है. जबकि, करार के अनुसार एजेंसी को बिजली कनेक्शन मुहैया कराना है.नियुक्ति के लिए मुख्यालय को भेजा पत्र :
अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य मुख्यालय को पत्र लिखकर सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने की मांग की है. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी अनुमति मिल जायेगी. डॉ गणेश कुमार, नोडल एडमिशन सेल, एसएनएमएमसीएच ने कहा कि पारा मेडिकल हॉस्टल शुरू करने के लिए बिजली के कनेक्शन की आवश्यकता है. बिल्डिंग में बिजली के कनेक्शन के लिए अतिरिक्त फंड नहीं है. एजेंसी को ही कनेक्शन मुहैया कराना था, लेकिन उसने नहीं किया. इसकी जानकारी मुख्यालय को दी गई है. जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




