Dhanbad News : चापापुर में इसीएल सुरक्षा टीम ने 76 टन अवैध कोयला किया जब्त

Dhanbad News : चापापुर में इसीएल सुरक्षा टीम ने 76 टन अवैध कोयला किया जब्त
Dhanbad News : इसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी स्थित जंगल में शुक्रवार की देर रात एरिया सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर बोरा में बंद लगभग 76 टन अवैध कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को कोलियरी प्रबंधक को सौंप दिया गया. छापेमारी का नेतृत्व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार झा व विनीत कुमार कर रहे थे. श्री झा ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि चापापुर कोलियरी स्थित जंगल में वृहद पैमाने पर कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही टीम उक्त स्थल पर छापेमारी की. टीम को देखते ही सभी कोयला चोर भाग निकले. मौके से टीम ने 78 टन अवैध खनन किया कोयला जब्त किया. दूसरे दिन सभी खदानों की भराई करायी गयी. अवैध खननकर्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




