सूखा व गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो वापस लौट जायेंगे सफाईकर्मी
Updated at : 15 Jun 2024 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने की विश्व पर्यावरण दिवस व परिवेशीय वायु के मानक पर समीक्षा बैठक्र
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद,
विश्व पर्यावरण दिवस व परिवेशीय वायु के मानक को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रवि राज शर्मा ने अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के साथ समीक्षा बैठक की. नगर आयुक्त ने धनबाद को स्वच्छ व सुंदर बनाने में धनबादवासियों से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने सभी नागरिकों/आवासीय बहुमंजिला इमारत/अपार्टमेंट/आवासीय वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों/ऑफिस के प्रबंधक से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने घरों/कार्यालय में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें. इससे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण किया जा सकेगा. इससे स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा. एक जुलाई से घरों/कार्यालय में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने पर ही कचरा का उठाव किया जायेगा. अलग-अलग सूखा व गीला कचरा नहीं देने पर कचरा का उठाव नहीं किया जायेगा. नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि धनबाद नगर निगम द्वारा आम लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित करने के लिए नगर निगम सभी ठोस अपशिष्ट वाहनों में इससे संबंधित रिकॉर्डिंग बजाने व सभी चौक-चौराहों पर इससे संबंधित होर्डिंग लगाया जायेगा. पर्यावरण से जुड़े सभी एनजीओ को इससे संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के लिए अनुरोध किया गया. बैठक में निगम अधिकारी के अलावा एएसएआर, आशा किरण युवा संस्थान, पर्यावरण मित्र, रैमकी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.खुले में गंदगी फेंकने पर जुर्माना :
नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि खुले में गंदगी फेंकने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाये रखना है. नागरिकों से अपील है कि वे गंदगी को उचित स्थान पर ही फेंकें और नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें.पार्क में प्लास्टिक बोतल लेकर जाने पर 50 रुपया सुरक्षा राशि देनी होगी :
नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि धनबाद नगर निगम द्वारा संचालित बिरसा मुंडा पार्क, गोल्फ ग्राउंड पार्क व बेकार बांध पार्क में प्लास्टिक की बोतल के साथ प्रवेश करने पर प्रति बोतल 50 रुपये की सुरक्षा जमा राशि (टोकन निर्गत किया जायेगा) जमा करनी होगी. यह राशि पार्क से निकलने के समय बोतल को जमा करने पर सुरक्षा जमा राशि वापस कर दी जायेगी. पार्कों को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




