Dhanbad News: चिरकुंडा हॉस्पिटल में चिकित्सक नियमित रूप से देंगे सेवा : अध्यक्ष
Author Arindam chakraborty
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: राजद ने नप अध्यक्ष व सदस्यों का किया स्वागत
विज्ञापन
Dhanbad News: चिरकुंडा.
राजद नेता घमंडी यादव व स्थानीय लोगों ने गांजा गली स्थित बालिका मध्य विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर नप अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, पार्षद नीलम देवी, पार्षद काशी साव एवं पार्षद जियाउद्दीन शाह का अभिनंदन किया. श्री यादव व स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया और समस्याओं को उनके समक्ष रखा. जनप्रतिनिधियों को बताया कि चिरकुंडा स्थित सरकारी अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद लगने वाली एंटी रेबीज की सूई उपलब्ध नहीं है. साथ ही यहां की गरीब प्रसूताएं प्रसव के लिए पश्चिम बंगाल के बराकर स्थित रानी अस्पताल जाने को विवश हैं. चिरकुंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और चिकित्सक के अनिवार्य रूप से बैठने की व्यवस्था करने की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि सिविल सर्जन ने उन्हें आश्वस्त किया है कि चिरकुंडा हॉस्पिटल में जल्द ही नियमित रूप से चिकित्सक बैठेंगे. अन्य समस्याओं को भी दूर किया जायेगा. मौके पर शंकर कुमार, संजय यादव, दीपक यादव, रंजीत यादव, पप्पू यादव, अजय साव, संदीप यादव, राज मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










