ePaper

Dhanbad News: बिग बॉस के घर में दिखेंगे धनबाद के जीशान कादरी

Updated at : 26 Aug 2025 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बिग बॉस के घर में दिखेंगे धनबाद के जीशान कादरी

वासेपुर की गलियों से निकलकर बॉलीवुड में बनायी पहचान

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर की गलियों से निकलकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले जीशान क़ादरी अब रियलिटी शो बिग बॉस-19 में नजर आ रहे हैं. रविवार से शुरू हुए शो में उनकी मौजूदगी पूरे शहर और उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का क्षण है. जीशान ने पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में कॉल सेंटर और एचसीएल में नौकरी की. 2009 में वे मुंबई पहुंचे व संघर्ष के लंबे दौर से गुज़रे. इसी दौरान उनकी मुलाकात अनुराग कश्यप से हुई और यहीं से उनकी ज़िंदगी ने नया मोड़ लिया. उनकी लिखी गैंग्स ऑफ वासेपुर ने भारतीय सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया. इसमें निभाया गया उनका किरदार ‘डिफिनिट’ आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola