dhanbad news: योगासन प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन में प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना. इसमें धनबाद पब्लिक स्कूल की टीम ने छह स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य पद जीते.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन में प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना. इसमें धनबाद पब्लिक स्कूल की टीम ने छह स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य पद जीते. प्रतियोगिता का आयोजन पांच से आठ सितंबर तक रांची के गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल पीपी कंपाउंड में हुआ. धनबाद पब्लिक स्कूल की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं.स्वर्ण पदक :
अंडर 14 बालक व बालिका के अलावा अंडर 19 में स्वर्ण पदक. इसके अलावा एकल पदक में अंडर 14 बालिका वर्ग में आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिता में अनन्या अग्रवाल, अंडर 14 बालक वर्ग में रिदमिक एकल प्रतियोगिता में निखिल राज व अंडर 19 बालिका वर्ग में आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिता में शताक्षी ने स्वर्ण पदक जीतारजत पदक :
अंडर 19 बालक वर्ग में टीम स्पर्धा में रजत पदक, अंडर 17 बालक वर्ग में टीम स्पर्धा में रजत पदक, अंडर 14 बालक वर्ग आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिता मयंक कुमार रजत पदक, अंडर 19 बालक वर्ग आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिता नयन दत्त रजत पदक, अंडर 19 बालिका वर्ग रिदमिक एकल प्रतियोगिता दीपिका रजत पदक, )अंडर 14 बालक वर्ग रिदमिक एकल प्रतियोगिता मानस रजत पदक.कांस्य पदक :
अंडर 14 बालक वर्ग में रुद्र प्रताप, अंडर 14 बालिका वर्ग रिदमिक में अदिरीजा पॉल, अंडर 14 बालक वर्ग आर्टिस्टिक एकल में पीयूष बिस्टु ने पदक जीता है. इस उपलब्धि पर स्कूल के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, प्राचार्या शारदा महाजन, उप प्रचार्य सौभिक चटर्जी, सुपर्णा घोष ने प्रशिक्षक शशिकांत पांडे एवं पिंकी सिंह को बधाई दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










