DHANBAD NEWS: बीज नहीं मिलने पर ग्रामीण, किसान ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
DHANBAD NEWS: बीज नहीं मिलने पर ग्रामीण, किसान ने किया प्रदर्शन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र में ताला बंद कर कर्मचारी बिना सूचना के चले गये.

विज्ञापन

तोपचांची फुटबॉल मैदान स्थित किसान सिंगल विंडो केंद्र में मंगलवार को बीज वितरण केंद्र के गेट पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र में ताला बंद कर कर्मचारी बिना सूचना के चले गये. इससे महिलाओं को परेशानी हो रही है. यशोदा देवी ने कहा कि आधार कार्ड का जेरॉक्स लेने के बाद केंद्र बंद कर कर्मचारी चले गये. महेश्वर प्रसाद महतो ने कहा कि हर बार तारीख दी जाती है. बीज नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. दोपहर एक बजे तक कार्यालय का गेट नहीं खुलने पर सभी महिला-पुरुष लौट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola