Dhanbad News : होमगार्ड अभ्यर्थियों ने किया समाहरणालय का घेराव
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 03 Jun 2026 1:01 AM
Dhanbad News : वर्ष 2017 में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बुनियादी प्रशिक्षण नहीं मिलने से हैं नाराज, डीसी को सौंपा ज्ञापन, नौ साल से प्रशिक्षण का कर रहें इंतजार.
धनबाद, वर्ष 2017 में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बुनियादी प्रशिक्षण नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को समाहरणालय भवन का घेराव किया. बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की. अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में 708 उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे, लेकिन लगभग नौ वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रशिक्षण के लिए नहीं बुलाया गया है. इससे उनकी बहाली प्रक्रिया अटकी हुई है और भविष्य अनिश्चित बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक सीडी के गायब होने की जिम्मेदारी विभाग की लापरवाही है, जिसका खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. मौके पर प्रशांत कुमार, ममता मुर्मू, सुनीता सोरेन, सीमा कुमारी सहित कई अभ्यर्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










