Dhanbad News: बरमसिया पुल बंद होने से यातायात व्यवस्था बेहाल, बैंक मोड़ घंटों जाम

बैंक मोड़ के पास लगा लंबा जाम. फोटो : प्रभात खबर
Dhanbad News: ट्रेन आने-जाने के दौरान भी लोग जान हथेली पर रख पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. आरपीएफ लगातार लोगों को रोकने का प्रयास कर रही थी, बावजूद लोगों में हड़बड़ी थी. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के सामने आने वाली थी, लेकिन खतरा भांप कर वहां मौजूद आरपीएफ जवान ने हाथ पकड़कर बुजुर्ग महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया.
Table of Contents
Dhanbad News: मरम्मत कार्य के लिए बरमसिया ओवरब्रिज के बंद होने से गुरुवार को पूरे दिन शहर की यातायात व्यवस्था चरमरायी रही. ब्रिज के बंद होने पर जिला प्रशासन ने सभी गाड़ियों को बैंक मोड़ की ओर डायवर्ट कर दिया, जिससे बैंक मोड़ से रणधीर वर्मा चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ऐसे सुबह से ही ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आम राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे.
- बैंक मोड़ से रणधीर वर्मा चौक तक लगी वाहनों की लंबी कतार
- घंटों जाम में फंसे रहे कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आम राहगीर
पुराना बाजार पानी टंकी से श्रमिक चौक तक रेंगती रही गाड़ियां
बैंक मोड़ इलाका पहले से ही शहर का सबसे व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट माना जाता है. वहीं गुरुवार को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई. बरमसिया, मनईटांड़ से हीरापुर व रणधीर वर्मा चौक की तरफ आने वाली सभी वाहन बैंक मोड़ फ्लाईओवर से ही आना-जाना कर रहे थे. ऐसे में बैंक मोड़ पूरी तरह जाम हो गया. बैंक मोड़ फ्लाईओवर को पार करने में पहले जहां दो मिनट लगते थे आज उस पुल को पार करने में आधा घंटा से पौना घंटा तक समय लग रहा था. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई.

Dhanbad News: स्कूल बस व एंबुलेंस भी फंसे
दोपहर तक जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एंबुलेंस और स्कूल बसें भी घंटों फंसी रहीं. जाम हटाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस के सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोग पैदल पार कर रहे थे रेलवे ट्रैक, आरपीएफ ने संभाला मोर्चा
बरमसिया फाटक के पास लोग पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसके कारण रेलवे प्रशासन ने वहां आरपीएफ जवान तैनात कर दिये. आरपीएफ जवाब लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक कर रहे थे और अच्छी तरह देख कर ट्रैक पार करने की सलाह दे रहे थे.

खतरा भांप आरपीएफ ने बुजुर्ग महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया
दोपहर में देखा गया कि ट्रेन आने-जाने के दौरान भी लोग जान हथेली पर रख पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. आरपीएफ लगातार लोगों को रोकने का प्रयास कर रही थी, बावजूद लोगों में हड़बड़ी थी. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के सामने आने वाली थी, लेकिन खतरा भांप कर वहां मौजूद आरपीएफ जवान ने हाथ पकड़कर बुजुर्ग महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया.
इसे भी पढ़ें
Crime News: गोविंदपुर के जंगलपुर में छपते थे अवैध लॉटरी टिकट, 5 गिरफ्तार
आशिकों की लड़ाई शांत कराने गये आइआरबी जवान का मर्डर, 2 आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




