Dhanbad News: 387 वाहनों की जांच, 50 वाहनों के कटे चालान, 413 संदिग्धों की पहचान सत्यापित

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: 387 वाहनों की जांच, 50 वाहनों के कटे चालान, 413 संदिग्धों की पहचान सत्यापित

Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार की शाम जिलेभर में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. रात आठ बजे तक इस अभियान के दौरान कुल 387 दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गयी.

विज्ञापन

आवश्यक कागजात नही होने पर 50 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया. इसी क्रम में पुलिस ने 413 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की. जिन्हें उचित दस्तावेज या पहचान नहीं मिलने पर विस्तृत पूछताछ के लिए रोककर जांच की गयी. अभियान का उद्देश्य चोरी, लूट, शराब तस्करी, ऑनलाइन ठगी, असामाजिक गतिविधियों तथा यातायात नियम उल्लंघन पर नियंत्रण सुनिश्चित करना है. चेकिंग अभियान में सीसीआर, थाना पुलिस, सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग यूनिट, यातायात पुलिस और विशेष जांच दल के अधिकारियों एवं जवानों की संयुक्त भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola