Dhanbad News: आरसीबी की जीत पर झूम उठा धनबाद, रातभर चला जश्न
Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 1:36 AM
विज्ञापन
लोगों ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.
विज्ञापन
आइपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की शानदार जीत के साथ ही धनबाद में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. जैसे ही आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर खिताब अपने नाम किया, शहर के कई इलाकों में जश्न का माहौल बन गया. टीम की जीत का इंतजार कर रहे प्रशंसकों की खुशी देखते ही बन रही थी.
होटलों- रेस्तरां में दिखा क्रिकेट का उत्साह
शाम से ही शहर के विभिन्न होटल, क्लब और रेस्तरां में बड़े स्क्रीन लगाये गये थे, जहां क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में जुटे और फाइनल मुकाबले का रोमांच उठाया. मैच के हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों की तालियों और नारों से माहौल गूंजता रहा. जैसे-जैसे आरसीबी जीत की ओर बढ़ती गई, प्रशंसकों का उत्साह भी बढ़ता गया. फाइनल जीत की घोषणा होते ही धनबाद के कई स्थानों पर लोगों ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. खासकर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर के बैंक मोड़, सरायढेला, हीरापुर, बरवाअड्डा और अन्य इलाकों में युवाओं ने सड़कों पर निकलकर जीत का जश्न मनाया.निकाला गया जुलूस
कई जगहों पर आरसीबी समर्थकों ने टीम की जर्सी पहनकर विजय जुलूस भी निकाला कर प्रशंसकों ने अपनी खुशी जाहिर की. लंबे इंतजार के बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत ने धनबाद के क्रिकेट प्रेमियों को उत्सव मनाने का एक बड़ा अवसर दे दिया. आरसीबी की जीत के साथ ही शहर में देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा और क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलकती रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










