Dhanbad News: वैन पलटा, 15 घायल, दो महिलाएं गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: वैन पलटा, 15 घायल, दो महिलाएं गंभीर

Dhanbad News: रफ्तार का कहर. गोविंदपुर-बलियापुर रोड पर हुआ हादसा, सभी जामताड़ा के चिरुडीह के रहने वाले

विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-बलियापुर मार्ग पर स्मार्ट सिटी के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटने से करीब डेढ दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है. दो महिलाओं की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घायलों में जामताड़ा जिले के चिरुडीह निवासी देवंती देवी, ननकी, इलू, फगुनिया, बिंदु कुमारी, अनिता, बसंती, अशांति, बसंती देवी, वरुणा देवी सहित 17 महिला और एक पुरुष शामिल हैं.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन (जेएच01 बी 7996) बलियापुर की ओर से तेज गति में आ रहा था. गोविंदपुर स्थित स्मार्ट सिटी के समीप पहुंचते ही चालक वाहन नियंत्रण खो बैठा. इससे वैन सड़क किनारे पलट गया. इससे वाहन में सवार लोग गाड़ी के नीचे दब गये.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा. चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

सिंदरी से जामताड़ा लौट रहे थे सभी

सूत्रों ने बताया कि सभी घायल जामताड़ा के चिरुडीह के रहने वाले हैं. सभी मजदूरी करते हैं. दिन में काम करने के बाद सिंदरी से सभी लोग कोल डस्ट लेकर पिकअप वैन से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गोविंदपुर में वैन पलट गया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola