उपायुक्त ने किया वज्रगृह सह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :26 Apr 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गुरुवारको निरसा के गोपालगंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाये गये वज्रगृह सह डिस्पैच सेंटर तथा कमिशनिंग के लिए चिह्नित कमरों का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश
निरसा.
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गुरुवारको निरसा के गोपालगंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाये गये वज्रगृह सह डिस्पैच सेंटर तथा कमिशनिंग के लिए चिह्नित कमरों का निरीक्षण किया. उन्होंने निरसा विधानसभा क्षेत्र के क्रमवार डिस्पैच सेंटर के लिए तैयार नक्शे का अवलोकन किया. चुनाव संबंधित सामग्री, इवीएम रिसीविंग, कमिशनिंग के लिए निरसा के एआरओ एवं भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जानकारी ली. उपायुक्त ने बूथवार मार्किंग, बिजली, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, सिंगल एक्सेस प्वाइंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीटिंग अरेंजमेंट, साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा आदि का जायजा लिया. संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों से जानकारी ली. पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस ऑफिसर के बैठने समेत मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया. डॉन बॉस्को स्कूल रामकनाली में पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर डीआरडीए के डायरेक्टर राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










