Dhanbad News : बकाया 18600 रुपये के विवाद में दीपक ने नीरज साव को मारी थी गोली
Edited by Vicky Prasad
Updated:
विज्ञापन
पूछताछ में दीपक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
विज्ञापन
– पुलिस ने आरोपी दीपक व उसके सहयोगी गौरव को भेजा जेल
वरीय संवाददाता, धनबाद
धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर भूदा निवासी नीरज साव गोली कांड के आरोपी दीपक कुमार व उसके सहयोगी गौरव कुमार उर्फ बिट्टू को धनसार पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया. इस संबंध में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया 14 अगस्त की रात धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया पुल के पास से मुख्य आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. दीपक की निशानदेही पर उसके सहयोगी गौरव कुमार उर्फ बिट्टू को महावीर नगर से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि छापेमारी दल में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली के अलावा पुअनि संतोष कुमार महतो, राज कुमार महतो, शैलेश कुमार पाण्डेय, रंजीत राम आदि शामिल थे.क्या है मामला :
नीरज साव ने मंगलवार को उधार दिये अपने 18 हजार 600 रुपये दीपक से मांगा था. इसे लेकर दीपक को बुरा लगा और गुस्से में आकर उसने नीरज पर फायरिंग कर दी. एक गोली नीरज की पीठ पर लगी. फिलहाल उसका इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










