पदाधिकारियों पर मुकदमा के खिलाफ डेकोरेटर्स का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कतरास के एक मैरिज हॉल में अब डेकोरेटर्स काम नहीं करेंगे.
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद
. कतरास के एक मैरिज हॉल में अब डेकोरेटर्स काम नहीं करेंगे. सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला डेकेरेटर्स एसोसिएशन के धरना-प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया. एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कतरास के उक्त मैरिज हॉल के मालिक द्वारा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के ऊपर झूठा मुकदमा किया गया है. जिले के सभी शाखा के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर इसका विरोध किया है. डेकोरेटर्स सदस्यों ने मैरिज हॉल के संचालक पर कई आरोप लगाये हैं. इस पर संगठन के सदस्यों ने वहां काम नहीं करने का निर्णय लिया है. इससे नाराज हो मैरिज हॉल के मालिक ने एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कतरास शाखा अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कतरास शाखा के सचिव संदीप साव और अजय पांडे पर झूठा मुकदमा दायर कर दिया है. संगठन के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह ने कहा कि हम अपने सम्मान और संगठन के लिए सदैव खड़े है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










