ePaper

Dhanbad News : झरिया में जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at : 08 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : झरिया में जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनायी गयी

Dhanbad News : लोकनायक के संपूर्ण क्रांति को पूरा करने का लें संकल्प : जोशी

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया.

लोकतंत्र सेनानी संघ की ओर से झरिया स्थित कतरास मोड़ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर उनकी 46वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी संघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता हरिश कुमार जोशी, गंगाशरण शर्मा, श्याम सुंदर स्वर्णकार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा कर सभी विरोधी दलों के नेता, पत्रकार, बुद्धिजीवियों को जेल में बंद कर दिया था. लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया गया था. लोकनायक की पुण्यतिथि पर उनके संपूर्ण क्रांति को पूरा करने का हम सब को संकल्प लेना चाहिए. मौके पर भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, भाजपा के वरीय नेता महावीर पासवान, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक प्रसाद वर्णवाल, बजरंग दल के लल्लू झा, मुन्ना पांडेय, दिलीप अडवानी, प्रीतम कुमार शर्मा, विष्णु त्रिपाठी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, दिनेश सिंह, दिनेश कुमार, एकलव्य निषाद, सूरज कुमार वर्णवाल, राहुल रवानी, सुदर्शन वर्णवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH SINGH

लेखक के बारे में

By UMESH SINGH

UMESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola