Dhanbad News: झारभूमि पोर्टल : मेंटेनेंस के बाद ऑनलाइन सेवाएं शुरू
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

मेंटेनेंस और तकनीकी अपग्रेड के लिए करीब एक माह बंद रखा गया था पोर्टल.
विज्ञापन
धनबाद.
करीब एक माह से बंद झारखंड सरकार का झारभूमि पोर्टल गुरुवार से फिर शुरू हो गया. पोर्टल पर मेंटेनेंस और तकनीकी अपग्रेड का काम पूरा होने के बाद अब लोग फिर से जमीन म्यूटेशन, रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, लगान रसीद और अन्य जमीन संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार, पोर्टल 30 अप्रैल से तकनीकी उपग्रेड होने के कारण बंद था. पहले इसे चार मई से चालू करने की योजना थी, लेकिन मेंटेनेंस का काम पूरा नहीं होने के कारण इसकी अवधि बढ़ा दी गयी. इस दौरान राज्यभर के रजिस्ट्री कार्यालयों और अंचल कार्यालयों में जमीन संबंधी कई काम प्रभावित रहे और लोगों को परेशानी हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










