Dhanbad News: विज्ञान व तकनीक आधारित शिक्षा बच्चों के भविष्य को देगी नयी दिशा : सीएमडी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 May 2026 1:19 AM
विज्ञापन
Dhanbad News: प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन परिवारों व विद्यार्थियों के लिए स्टेम एजुकेशन कार्यशाला आयोजित, बीसीसीएल के सहयोग से स्कूलों में टिंकरिंग लैब हो स्थापित.
विज्ञापन
धनबाद, बीसीसीएल की सीएसआर योजना के तहत बुधवार को आइआइटी आइएसएम धनबाद के पेनमैन ऑडिटोरियम में परियोजना प्रभावित व्यक्ति (पीएपी) के परिवार व वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्टेम एजुकेशन कार्यशाला आयोजित की गयी. ‘लॉजिकल, डिजिटल एवं एक्सपेरिमेंटल लर्निंग एप्रोच के माध्यम से पीएपी एवं वंचित विद्यार्थियों के बीच स्टेम शिक्षा को बढ़ावा’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के 550 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.
मुख्य अतिथि बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह पहल विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि विज्ञान व तकनीक आधारित शिक्षा बच्चों के भविष्य को नयी दिशा देगी. उन्होंने बीसीसीएल की ओर से शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा भी दिया. प्रो रश्मि सिंह व प्रो नीलाद्री दास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आइआइटी आइएसएम की पहुंच अब केवल कैंपस तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों के बच्चों तक भी हो रही है.बीसीसीएल के सहयोग से स्कूलों में टिंकरिंग लैब स्थापित हो
आइआइटी आइएसएम के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार ने कहा कि स्टेम शिक्षा बच्चों में आइडिएशन, इनोवेशन और इन्क्यूबेशन की सोच विकसित करती है. कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल निजी स्कूलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने चयनित सरकारी स्कूलों में बीसीसीएल के सहयोग से टिंकरिंग लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा.बच्चों में कौशल विकसित करना है : डीइओ
जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि स्टेम शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करती है. उन्होंने आइआइटी आइएसएम और बीसीसीएल के इस संयुक्त प्रयास को सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. कार्यक्रम समन्वयक प्रो रश्मि सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 से शुरू इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित बच्चों में तार्किक, डिजिटल और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना है. वहीं प्रो नीलाद्री दास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समावेशी शिक्षा के प्रति आइआइटी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला.मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. पीएपी विद्यार्थियों ने पंजीकरण एवं फीडबैक फॉर्म भी भरे. उद्घाटन सत्र के बाद विद्यार्थियों को टेक्समिन इनोवेशन हब, रोबोटिक्स लैब, जियोलॉजिकल म्यूजियम, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी), सेंट्रल लाइब्रेरी तथा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का भ्रमण कराया गया. विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव सेशन, प्रयोगात्मक गतिविधियां एवं तकनीकी प्रदर्शन भी आयोजित किए गए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










