Dhanbad News: जिले के 14 केंद्रों पर रविवार को होगी बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 29 May 2026 1:16 AM

विज्ञापन

उपायुक्त आज दंडाधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ करेंगे ऑन लाइन बैठक

विज्ञापन

जिले के 14 केंद्रों पर रविवार को बीएड, एमएड, बीपीएड की संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन होगा. परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने गुरुवार को संयुक्त आदेश जारी कर आवश्यक निर्देश दिये हैं. वहीं सभी केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला – पुरुष पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वायड, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

परीक्षा के दिन जिला नियंत्रण कक्ष, परीक्षा नियंत्रण कक्ष के रूप में काम करेगा. नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 0326 – 2311807 एवं 112 जारी किया गया है.

आज उपायुक्त करेंगे बैठक

परीक्षा का आयोजन रविवार को सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सीसीटीवी की निगरानी में किया जायेगा. परीक्षा को लेकर उपायुक्त शुक्रवार को सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड, पुलिस पदाधिकारी, रिजर्व मजिस्ट्रेट के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे. संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षार्थी, परीक्षक या परीक्षा में लगे किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों या उपकरणों का प्रयोग नहीं करना है. केंद्र में परीक्षार्थी को मोबाईल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, चिप, कम्प्यूटर को प्रभावित करने वाला कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं जाना है.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola