Dhanbad News: कोल इंडिया : वेज बोर्ड कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 0.5% बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोल इंडिया : वेज बोर्ड कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 0.5% बढ़ा

एक जून से 31 अगस्त 2026 तक मिलेगा बढ़ा हुआ वीडीए. एआइसीपीआइ के आधार पर जारी हुआ आदेश.

विज्ञापन

कोल इंडिया ने अपने व सहायक कंपनियों के वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है. यह संशोधित दर एक जून से 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी. कोल इंडिया के एमपी एंड आइआर डिवीजन द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 तिमाही के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआइसीपीआइ) के औसत के आधार पर वीडीए की समीक्षा की गयी है. इस अवधि के लिए एआइसीपीआइ का औसत 9,777.52 दर्ज किया गया, जो आधार सूचकांक 7,819 की तुलना में 1,958.52 अंक अधिक है. इसके आधार पर कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा. जबकि वर्तमान में 24.5 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान हो रहा है. बता दें कि कोल इंडिया में वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए वीडीए की समीक्षा प्रत्येक वर्ष चार बार की जाती है. यह संशोधन एक मार्च, एक जून, एक सितंबर और एक दिसंबर से प्रभावी होता है. इस निर्णय से कोल इंडिया और उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के हजारों वेज बोर्ड कर्मचारियों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola