Dhanbad News: दुर्गा पूजा पर सुरक्षा को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Updated at : 29 Sep 2025 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: दुर्गा पूजा पर सुरक्षा को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Dhanbad News: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में रविवार को धनबाद डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के विभिन्न इलाकों का दौरा कर पूजा पंडालों और मेलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लैग मार्च पुलिस केंद्र से शुरु होकर बैंक मोड़, धनसार, कतरास मोड़, झरिया, इंदिरा चौक, लोदना, फुसबंगला, जोरापोखर, डिगवाडीह, पाथरडीह,गौशाला मोड़, सिंदरी, बलियापुर, कलियासोल, एगयारकुंड, कालूबथान, पंचेत, चिरकुंडा, कुमारधुबी, गलफरबाड़ी , मुगमा, मैथन, निरसा, गोविंदपुर होकर गुजरा.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक आदेशों का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए. समिति सदस्यों को भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन की व्यवस्था, आपात स्थिति में त्वरित निकासी मार्ग और बिजली कनेक्शन की जांच जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूजा पंडालों और मेलों में सुरक्षा को लेकर विशेष पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरे और दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

एसएसपी ने कहा कि किसी भी तरह की सूचना अथवा शिकायत के लिए धनबाद पुलिस के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8210840901 या फिर 9262998499 पर भी लोग संपर्क कर सकते हैं सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें। किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम विधि व्यवस्था हेमा प्रसाद, एसडीएम राजेश कुमार, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा रजत मनिक बाखला, डीएसपी वन शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत विभिन्न अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन के कई अन्य पदाधिकारी व जवान भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola