Dhanbad News: गोविंदपुर में एनएच व टुंडी रोड से हटेगा अतिक्रमण
Updated at : 15 Mar 2026 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: प्रशासनिक टीम ने गोविंदपुर में जाम से मुक्ति पर किया मंथन
विज्ञापन
Dhanbad News: प्रशासनिक टीम ने गोविंदपुर में जाम से मुक्ति पर किया मंथन
Dhanbad News: उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक टीम शनिवार को गोविंदपुर पहुंची और जीटी रोड रोजाना लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति को लेकर विकल्पों पर मंथन किया. टीम ने नागरिक समिति से सुझाव लेते हुए जाम की समस्या से निजात के लिए सहयोग की अपील की. टीम में डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे व एसडीएम ऑफिस के अधिकारी शामिल थे. वहीं नागरिक समिति से शरत दुदानी, नंदलाल अग्रवाल, बलराम साव, सुमिता दास, जितेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, बाबू भगत, नवीन भगत, विजय तुलस्यान, तालेश्वर साव, संदीप विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा आदि थे.जीटी रोड पर अतिक्रमण जाम का प्रमुख कारण
इस दौरान डीटीओ श्री द्विवेदी ने कहा कि गोविंदपुर बाजार जीटी रोड पर अतिक्रमण जाम लगने का प्रमुख कारण है. अतिक्रमण के कारण सुभाष चौक के पास टुंडी रोड का मुहाना संकीर्ण हो गया है. इससे वाहनों को घूमने में कठिनाई हो रही है. सुभाष चौक से लेकर टुंडी रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण है. इससे भी जीटी रोड पर आवागमन प्रभावित हो रहा है. टुंडी रोड पर भी जाम लग रह रहा है. फुटपाथ पर दुकानें लग रही हैं. डीटीओ एवं डीएसपी ने कहा जीटी रोड और टुंडी रोड से अतिक्रमण हटाया जायेगा. इससे पहले अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जायेगी. अतिक्रमण नहीं हटाने पर बल पूर्वक हटाया जायेगा. उन्होंने माडा मैदान की सफाई करा कर वहां बाजार और फुटपाथ की दुकानें लगायी जायेंगी. गोविंदपुर सरकारी अस्पताल के आगे से बस व टेंपो पड़ाव को हटाया जायेगा. गोविंदपुर थाना के समीप ग्रीन गोला के आगे अतिक्रमण हटाकर बस व टेंपो स्टैंड का प्रबंध किया जायेगा, ताकि जाम नहीं लगे. डीटीओ ने कहा कि गोविंदपुर के नागरिकों के सहयोग से ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा. इस दौरान मौजूद फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के अभियंता को डीटीओ ने निर्माण क्षेत्र में चालू सड़क के गड्ढों को रात में भरने और तोड़फोड़ का काम रात में करने का निर्देश दिया. कहा कि दिन में काम करने से आवागमन प्रभावित होता है. घेरा के अंदर दिन में काम करने और नये क्षेत्र में तोड़फोड़ का काम रात में करने की हिदायत दी.दिनभर लगा रहा जाम, टीम को भी हुई परेशानी
इधर, शनिवार को गोविंदपुर जीटी रोड पर दिनभर महाजाम लग रहा. जाम के कारण प्रशासनिक टीम को भी जांच पड़ताल के दौरान सड़क के इस पार से उस पार होने में परेशानी हुई. कालाडीह मोड़ से रतनपुर के आगे तक जाम लगा रहा. वाहन रेंगते रहे. स्थिति यह थी कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




