Dhanbad News: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: 29 डीएवी विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन

Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर के बहुउद्देशीय बैडमिंटन कोर्ट में सोमवार को डीएवी सीएमसी नयी दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2025 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि आइआइटी-आइएसएम के डीन वेलफेयर प्रो. एसके गुप्ता, प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी व क्लस्टर हेड एनएन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर व खेल ध्वज को सलामी देकर किया. इस अवसर पर प्रो. एमके सिंह (डीन, एकेडमिक), प्रबोध पांडेय (रजिस्ट्रार, आइआइटी-आइएसएम), संजय मंडल (एसोसिएट डीन), शिवजीत पांडेय (एसोसिएट रजिस्ट्रार),करुणा श्रीवास्तव और प्राचार्या इंदु प्रसाद (डीएवी मुनीडीह) मौजूद थे. प्रतियोगिता में झारखंड के 29 डीएवी विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ी और कोच शामिल हुए. पहले दिन अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी कोयलानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला डीएवी बोकारो सेक्टर-आठ बी से होगा. दूसरा सेमीफाइनल डीएवी बारियातु और गुमला के बीच होगा. अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी भंडारकोला देवघर ने पहला राउंड जीतकर डीएवी गांधीनगर से भिड़ंत तय की, जबकि दूसरा सेमीफाइनल लोहरदगा और चाईबासा के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola