सिटी सेंटर के पास अपराधियों ने गोधर की महिला की चेन झपटी
Updated at : 12 Jun 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई घटना, पीड़िता ने सदर थाना में की शिकायत
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई घटना, पीड़िता ने सदर थाना में की शिकायत
धनबाद.
धनबाद सदर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े गोधर बस्ती निवासी स्व प्रभुनाथ सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी भाग गये. इस संबंध में पीड़िता ने धनबाद थाना पहुंच कर छिनतई की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर बस्ती निवासी प्रियंका सिंह किसी काम से धनबाद आयी थी और सिटी सेंटर से धैया जा रही थी. इसी दौरान पीछे बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उसके गले से सोने की चेन झपट कर बेकारबांध की ओर भाग गये. घटना के बाद महिला को पुलिस गश्ती दल के साथ घटना स्थल पर भेजा गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला गया. इस दौरान पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




