Dhanbad News: अपराधियों ने गार्डों को बंधक बना दस लाख के सामान लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2025 2:06 AM
विज्ञापन
एसीएम फ्यूल्स प्लांट की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे अपराधी. प्लांट में लूट की यह चौथी घटना है.
विज्ञापन
बरवाअड्डा. ब
रवाअड्डा थाना क्षेत्र के काशीटांड़-बरवाअड्डा स्थित एसीएम फ्यूल्स प्लांट में मंगलवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट लिया. इस संबंध में प्रबंधक शैलेश उपाध्याय ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की है. बुधवार को बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की. श्री उपाध्याय ने थाना में दिए आवेदन में कहा कि अपराधी प्लांट की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे. इसके बाद सुरक्षा में तैनात पांच सुरक्षा गार्ड जानकी महतो, मदन सिन्हा, सुरेंद्र मुर्मू, विराम पहाड़ी, तारकनाथ मिश्रा व जय प्रकाश महतो को बंधक बनाकर गार्ड रूम में बंद कर दिया. फैक्ट्री से पांच सौ केबी ट्रांसफाॅर्मर के पाटर्स, 13 मोटर, टूल बाक्स तीन सेट, गनवाईटर एक सेट, गैस आक्सीजन एक सेट, वायरिंग केबल दो समेत अन्य कीमती सामान लूट लिये. लूटे गये सामानों की कीमत आठ से दस लाख रुपये तक होगी. लूट की जानकारी दूसरे दिन बुधवार को हुई. जब दूसरी पाली के गार्ड ड्यूटी करने पहुंचे तो देखा कि गार्ड रूम में ताला लगा है. फिर गार्ड रूम का ताला तोड़कर सभी गार्ड को बंधनमुक्त कराया गया. श्री उपाध्याय ने बताया की एसीएम फ्यूल्स में लूट की यह चौथी घटना है. दो माह पूर्व अपराधियों ने ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया था. बरवाअड्डा पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










