Dhanbad News : पुराना बाजार में अपराधियों ने युवक पर हमला कर की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : पुराना बाजार में अपराधियों ने युवक पर हमला कर की लूटपाट

इलाज के लिए युवक को एसएनएमएमसीएच में कराया गया है भर्ती

विज्ञापन

बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रतनजी रोड में अपराधियों ने एक युवक पर हमला कर लूटपाट की. घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार की देर रात लगभग दो बजे की है. मनईटांड़ निवासी अर्जुन सिंह पुराना बाजार होते हुए घर लौट रहे थे. पुराना बाजार रतनजी रोड के समीप पांच से छह की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. उनमें से एक ने लोहे की रॉड से उनके सिर में जोरदार वार किया. इसके बाद वह बेहोश हो गये. करीब दो घंटे तक वह बेहोशी की हालत में वहीं पड़े रहे. सुबह लगभग तीन-चार बजे के बीच बारिश शुरू होने पर उन्हें होश आया. इसके बाद पुराना बाजार मार्केट होते हुए वह घायल अवस्था में जीआरपी पहुंचे. जीआरपी ने उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. बताया कि अपराधियों ने उनके पास से नौ हजार रुपये नकद, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिये. लोहे के रॉड से वार करने से उनका सिर फट गया है. वहीं कंधे की हड्डी भी फ्रेक्चर हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola