Video: धनबाद में CISF जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

Updated:
विज्ञापन

घायल सीआईएसएफ जवान

Crime News: धनबाद में सीआईएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है. गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Crime News: धनबाद, (संजीव झा/प्रतीक)-धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के जे पैच में ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवान केएस राव ने खुद को गोली मार ली. अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जवान ने अपने सिर में गोली मार ली है. घटना के बाद इलाज के लिए जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल ले जाया गया. बाद में इलाज के लिए नवाडीह स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां सीआईएसएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेलंगाना का रहनेवाला है सीआईएसएफ जवान


सीआईएसएफ जवान केएस राव तेलांगना का रहने वाला है. वह धनसार स्थित सीआईएसएफ कैंप में रहता है. शनिवार की रात आठ बजे विश्वकर्मा परियोजना स्थित जे पैच में उसकी ड्यूटी थी. सहकर्मियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान परियोजना के पास एकांत में जाकर उसने खुद को गोली मार ली. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola