Dhanbad News: कांग्रेस पार्टी ने टुंडी में लगाया जन चौपाल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: पंचायत चलो अभियान के तहत निकाली पदयात्रा

विज्ञापन

Dhanbad News: टुंडी प्रखंड के लक्षुरायडीह, पंचायत से रविवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने पदयात्रा की तथा इस दौरान कांग्रेस जन चौपाल लगाया. साथ ही ग्राम पंचायत कांग्रेस और बूथ लेवल एजेंट का चयन किया. कांग्रेस के ‘पंचायत चलो अभियान’ का उद्देश्य कांग्रेस की नीति और सिद्धांत को प्रचारित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेसी झंडा लगाना है.

नेताओं ने किया रात्रि विश्राम

संतोष सिंह ने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई जारी है. जहां कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है, तो वहीं भाजपा संविधान पर हमला कर रही है. संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा निहित है. राशिद रजा अंसारी ने कहा कि भाजपा सार्वजनिक संस्थानों पर कब्जा कर रही है. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक और संचालन जिला महासचिव असद कलीम ने किया. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व अन्य नेताओं ने लुकैया पंचायत के नेता वकील बाउरी के घर पर रात्रि विश्राम किया.

इनकी रही भागीदारी

मौके पर योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, अक्षयवर प्रसाद, अशोक कुमार लाल, कयूम खान, अनिल साव, सिता राणा, मोइन अंसारी ,राजेश राम, गोपाल कृष्ण चौधरी, राम बिलास राम, जितेन्द्र शर्मा, निशा सिंह, गयासुद्दीन अंसारी, हाकिम अंसारी, बसारत अंसारी, अहमद हुसैन, सनाउल अंसारी, मुर्मू तुरी, राजेश तुरी, अजय तुरी, राजेश तुरी, प्रवीण जायसवाल, अब्दुल मजीद, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola