Dhanbad News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीसीसीएलकर्मियों ने दिखायी प्रतिभा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 1:35 AM
Dhanbad News: रविवार को बस्ताकोला ऑफिसर्स क्लब में कोलकर्मियों ने अंतर क्षेत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखायी. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बीसीसीएलकर्मी. Dhanbad News: रविवार को बस्ताकोला ऑफिसर्स क्लब में कोलकर्मियों ने अंतर क्षेत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखायी. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया. Dhanbad News: बीसीसीएल बस्ताकोला ऑफिसर्स क्लब में रविवार को दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 200 बीसीसीएलकर्मियों ने हिस्सा लिया. कर्मियों ने शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय वाद्य यंत्र, कव्वाली, गजल, गीत, फोक डांस प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियता. स्वागत भाषण क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिषेक राय ने दिया. मुख्य अतिथि बस्ताकोला के जीएम अनिल कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि जीएम (कल्याण) के प्रतिनिधि प्रभात कुमार, प्रबंधक (कार्मिक/कल्याण/पेंशन) ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की प्रशंसा की. प्रतियोगिता के विजेता कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम संपादन किरण रानी नायक प्रबंधक कल्याण तथा संचालन शिखा रानी महतो, प्रबंधक (कार्मिक) एवं धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष बाग ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोल अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










