Dhanbad News : कोलकर्मियों को अधिकारी बनने का मौका, 27 मार्च तक करें आवेदन

Updated at : 26 Feb 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कोलकर्मियों को अधिकारी बनने का मौका, 27 मार्च तक करें आवेदन

कोल इंडिया गैर-कार्यकारी से कार्यकारी श्रेणी में पदोन्नति-चयन के लिए अधिसूचना जारी, 26 फरवरी से 27 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे कोलकर्मी

विज्ञापन

कोल कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. कोल इंडिया अपने विभागीय कर्मचारियों को अधिकारी बनने का मौका दे रही है. इसके लिए विभागीय कर्मचारियों से गैर-कार्यकारी से कार्यकारी श्रेणी में पदोन्नति-चयन के लिए 16 विभिन्न संवर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. सक्षम व योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है. वहीं कोल इंडिया के पात्र विभागीय कर्मचारियों के लिए कट-ऑफ की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गयी है. इस आलोक में कोल इंडिया की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि इससे पहले एक अगस्त-2023 को गैर-कार्यकारी से कार्यकारी श्रेणी में विभागीय कर्मचारियों के पदोन्नति/चयन के लिए कोल इंडिया की ओर से अधिसूचना जारी की गयी थी. इसे 24 फरवरी को रद्द कर दिया गया है. साथ ही विभागीय पदोन्नति-चयन को लेकर पुन: अधिसूचना जारी की गयी है.

इन 16 संवर्ग से मांगे गये है आवेदन :

कोल इंडिया ने जिन 16 संवर्ग से आवेदन मांगे हैं, उनमें इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, पर्यावरण, उत्खनन, वित्त, हिंदी, कानूनी, विपणन और बिक्री, सामग्री प्रबंधन, कार्मिक, जनसंपर्क, सचिवालय, सुरक्षा, प्रणाली, सिविल व कंपनी सचिव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola