Dhanbad News: कोलकर्मी की इलाज के दौरान मौत, नियोजन के लिए शव के साथ प्रदर्शन

Updated at : 26 Feb 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: कोलकर्मी की इलाज के दौरान मौत, नियोजन के लिए शव के साथ प्रदर्शन

Dhanbad News: कोलकर्मी की इलाज के दौरान मौत, नियोजन के लिए शव के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News: खरखरी बस्ती के कोलकर्मी कन्हाई बाउरी (52) की मौत सोमवार की रात दुर्गापुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. उसके बाद मंगलवार को परिजनों ने महेशपुर कोलियरी पिट पर आश्रितों को तत्काल नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन किया. समाचार लिखे जाने तक शव खदान के पास ही रखा हुआ है. यूनियन नेता व परिजन वहीं जुटे हुए हैं. प्रबंधन ने पहले उसके आश्रित को नियोजन देने पर सहमति जतायी, लेकिन रात को मुख्यालय से फोन आने के बाद फिर नियोजन देने में असमर्थता जतायी. उसके बाद लोग उग्र हो गये और रात को फिर शव को वहीं पर रख दिया. आंदोलन में गौरचंद बाउरी, शेख रहीम, रमेश विश्वकर्मा, सुशील सिंह, दिनेश महतो, सुनील हाड़ी, गोपाल बाउरी, लाला बाउरी, विजय सिंह, याकूब अंसारी, अर्जुन सिंह, संजय गोप, विशाल सिंह, बंटी बाउरी, विनोद सिंह, सुभाष बाउरी आदि डटे हुए हैं. शव कोलियरी पहुंचने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृत कर्मी की दो पत्नी बसंती देवी व उर्मिला देवी. दोनों पत्नियों से पांच बच्चे हैं.

तेतुलमुड़ी में ग्रामीण व आउटसोर्सिंग कर्मियों के बीच हंगामा

सिजुआ क्षेत्र की मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत 22/12 में संचालित तेतुलमुड़ी हिलटॉप आउटसोर्सिंग पैच के समीप 6/10 बस्ती में सोमवार देर रात ग्रामीण व कर्मियों के बीच हंगामा हुआ. प्रभावितों ने आरोप लगाया कि रात को कुछ बदमाश किस्म के कर्मी मशीन लेकर बस्ती पहुंच गये और लोगों का घर ढाहना चाहा. विरोध करने पर कर्मियों ने मारपीट की. फिर दूर से पत्थरबाजी की. जबकि आउटसोर्सिंग प्रबंधन का कहना है कि ग्रामीणों ने पैच में संचालित गाड़ियों में तोड़फोड़ की. ग्रामीणों ने जोगता थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. लोगों ने कहा कि एक जगह सभी मौलिक सुविधा के साथ सुरक्षित पुनर्वासित करें. जब तक उनलोगों का पुनर्वास नहीं हो जाता है, वेलोग जगह खाली नहीं करेंगे.

मधुबन कोलियरी : पावर हाउस से ट्रांसफॉर्मर का केबल चोरी, अंधेरे में डूबे दर्जनाधिक गांव

खरखरी ओपी क्षेत्र की बंद पड़ी मधुबन कोलियरी भूमिगत खदान के समीप सोमवार की रात चोरों ने पावर हाउस का ताला तोड़कर ट्रांसफॉर्मर का केबल चुरा लिया. चोरों ने एक हजार केवीए के चालू ट्रांसफॉर्मर का केबल काट कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी. ट्रांसफॉर्मर का नौ सौ लीटर तेल भी जमीन पर गिराकर नष्ट कर दिया. विद्युत आपूर्ति ठप होने से आसपास के दर्जनों लोग रात में ही पावर हाउस पहुंचे, मगर तब-तक चोर हजारों रुपए के पार्ट्स पुर्जे लेकर भाग चुके थे. इधर, क्वायल चोरी होने से लगभग एक दर्जन गांवों में अंधेरा पसर गया है. मधुबन बस्ती, ऊपर टोला, नीचे टोला, बहराटांड़, भलगजरी, नूतनडीह, न्यू क्वार्टर मधुबन, परसबनिया कॉलोनी, बंगला धौड़ा कॉलोनी, ऑफिस कॉलोनी, हरिजन टोला आदि जगहों की 10 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में है. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन को दी गयी है. सूचना पाकर मंगलवार को बरोरा क्षेत्रीय अभियंता रविकांत, ओवरमैन अशोक सिंह आदि ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों से अविलंब ट्रांसफॉर्मर मुहैया कराने की मांग की. ग्रामीणों ने घटना का जिम्मेवार प्रबंधन को ठहराते हुए कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण चोरी की घटना हुई है. मौके पर ग्रामीण डेगलाल महतो, गोपाल महतो, विजय महथा, राजा घोष, राजेश सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola