Dhanbad News: कोयला चोरों ने महिला गार्ड पर किया हमला, पैर टूटा, मजदूरों ने उत्पादन ठप कराया

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोयला चोरों ने महिला गार्ड पर किया हमला, पैर टूटा, मजदूरों ने उत्पादन ठप कराया

Dhanbad News: इसीएल बड़मुड़ी ओसीपी के कोल डिपो में शनिवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत बड़मुड़ी ओसीपी के कोल डिपो में शनिवार की शाम करीब चार बजे कोयला चोरों ने हमला कर महिला सुरक्षाकर्मी केंदोली मंझियाइन का पैर तोड़ दिया. इस संबंध में घायल केंदोली मंझियाइन की शिकायत पर मैथन ओपी में पोराडीह के उत्तम बाउरी, राजेश, कल्पना, मेढ़ा के पवन सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घायल केंदोली मंझियाइन का इलाज इसीएल के सांकतोड़िया अस्पताल में चल रहा है.

कर्मियों ने किया हमले का विरोध

इधर, महिला सुरक्षाकर्मी पर हमले के विरोध में कर्मियों ने रविवार को प्रथम पाली में कोलियरी का उत्पादन ठप करा दिया. मैथन पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद दूसरी पाली में काम शुरू हुआ. घायल महिला सुरक्षाकर्मी ने शिकायत में कहा है कि शनिवार शाम में कोयला डिपो में ड्यूटी पर थी, शाम साढ़े चार बजे नामजदों के अलावा 15-20 की संख्या में महिला-पुरुष डिपो में घुस कर कोयला चोरी का प्रयास किया. विरोध करने पत्थर व कोयला से हमला कर दिया. गाली गलौज करते हुए जबरन पकड़ कर एकांत जगह ले जाने लगे, शोर मचाने पर मारपीट कर सभी भाग गये.

बीसीकेयू नेता की घटना की निंदा

सूचना पाकर बीसीकेयू मुगमा क्षेत्र के सचिव रामजी यादव कोलियरी पहुंचे. श्रमिकों ने विरोध में उत्पादन ठप कर कार्रवाई की मांग करने लगे. बीसीकेयू नेता श्री यादव ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola