‘भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड’ बनी कोल इंडिया की नई अनुषंगी कंपनी

Updated:
विज्ञापन

भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) कोल इंडिया की नई अनुषंगी कंपनी बनी. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. नई कंपनी का वर्तमान अधिकृत शेयर पूंजी 11 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

धनबाद : ‘भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड’ (बीसीजीसीएल) कोल इंडिया की नई अनुषंगी कंपनी होगी. जिसका मुख्यालय उड़ीसा के झारसुगुड़ा में होगा. इस आलोक में कोल इंडिया के कंपनी के सचिव बीपी दुबे के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक 26 मार्च 2024 को आयोजित कोल इंडिया बोर्ड की 463 वीं मीटिंग में अनुमोदन के अनुसरण 21 मई 2024 को एक सहायक कंपनी का निगमन किया गया था. जिसका नाम ‘भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड” रखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसमें कोल इंडिया की 51% और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की 49% हिस्सेदारी होगी. बता दें कि कोल इंडिया ने कोयला से रसायन उद्योग में उद्यम करने के लिए सहायक कंपनी ‘भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड’ (बीसीजीसीएल) का गठन किया है. इसके लिए एमसीए ने 28 मई को ही अपने मेल के माध्यम से निगमन प्रमाणपत्र संख्या ( U23935OD2024GO1045884) भी जारी कर दिया है.

नई कंपनी का वर्तमान अधिकृत शेयर पूंजी 11 करोड़ रुपये है, जबकि चुकता पूंजी एक लाख रुपये है. बता दें कि वर्तमान में एनइसी को लेकर कोल इंडिया की 9 अनुषंगी कंपनियां है. जिसमें बीसीसीएल, इसीसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआई, एनसीएल, एमसीएल व डब्ल्यूसीएल आदि शामिल है.

देवाशीष नंदा व डॉ पीयूष कुमार बने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर :

कोल इंडिया ने निदेशक (व्यवसाय विकास) देबाशीष नंदा व जीएम डॉ पीयूष कुमार को नई अनुषंगी कंपनी ‘भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड’ का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीडी) बनाया गया है. जबकि लखनपुर एरिया के जीएम संजय कुमार झा को निदेशक बनाया है. वहीं उक्त कंपनी के निगमन के बाद, कोयला विदेश विभाग कंपनी के दिन-प्रतिदिन के मामलों की देखभाल के लिए नोडल विभाग होगा.

उड़ीसा के बजाय धनबाद बने बीसीजीसीएल का मुख्यालय : बंद्योपाध्याय

नई अनुषंगी कंपनी ‘भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड’ (बीसीजीसीएल) का मुख्यालय उड़ीसा के झारसुगुड़ा में बनाने की कोल इंडिया के घोषणा के साथ इसका विरोध शुरू हो गया है. बीसीसीएल सीएमओएआइ के पूर्व महासचिव भवानी बंद्योपाध्याय ने बीसीजीसीएल का मुख्यालय उड़ीसा के बजाय धनबाद में बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि धनबाद के कोयला खदानों से गैस का उत्पादन होगा. तो ऐसे में इसका मुख्यालय उड़ीसा क्यों? यहां प्लांट लगने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा व धनबाद आर्थिक रूप से मजबूत होगा. परंतु केंद्र सरकार लगातार धनबाद के साथ शौतेला व्यवहार कर रही है. पहले एयरपोर्ट, एम्स अस्पताल छीन गया. अब बीसीजीसीएल का मुख्यालय धनबाद के बजाय उड़ीसा में खुनने जा रहा है. भवानी बंद्योपाध्याय ने धनबाद के जनप्रतिनिधियों से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

Also Read: PSU Stock: कोल इंडिया और भेल के बीच हुई बड़ी डील, आज शेयरों में दिखेगा एक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola